Posts

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

Image
मुरादाबाद उत्तरप्रदेश - सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार सामाजिक कार्यकर्ता/ नेता डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ धक्का मुक्की/मारपीट व अभद्रता की जा रही है ।।। कथित तौर पर  ज्ञापन देने गए डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा का आखिर कसूर क्या था?मात्र इतना कि वो भ्र्ष्टाचार के विरुद्ध अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे थे । उनके ज्ञापन पर कार्यवाही करके मामले की जांच करने के स्थान पर उनकी ही आवाज़ को दबाने का प्रयास करना कहाँ तक सही है ? इस कृत्य से आखिर किसको संरक्षण दिया जा रहा है ? इस मामले की गहन जांच की आवश्यकता है ? डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ इस प्रकार के कुकृत्य को करने वाले लोग अपने आप को ऐसे गौरवांवित समझ रहे है जैसे वो बहुत बहादुरी का काम कर रहे है । एक प्रताष्ठित समाज सेवी डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ हुए इस कुकृत्य में आखिर कौन-कौन लोग शामिल थे ? इस वीडियो के वायरल होने से समाज मे रोष व्याप्त है । तथा जनता दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग कर रही है । अब देखना ये है कि सबका साथ सबका विकास का दावा करने वाली बीजेपी की ...

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

Image
नोएडा, 11 फरवरी 2025 – प्रसिद्ध लेखक प्रेम सिंह धिंगरा, जिन्हें "प्रेम जी" के नाम से जाना जाता है, ने अपनी नई पुस्तक ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन एएएफटी फिल्म स्टूडियो, नोएडा में किया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप मारवाह, यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड आर्ट्स के चांसलर, और पद्मश्री डॉ. डी. आर. कार्तिकेयन मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर लेखक डॉ. प्रेम सिंह ढींगरा ने कहा कि पढ़ने की आदत बनाएं, पहले पढ़ें फिर लिखना सीखेंगे।  आपके पास एक दिन में कुछ करने के लिए कम से कम 14 घंटे हैं, अपने नियमित काम में से पांच या छह घंटे काट लें, फिर भी आपके पास 8 घंटे हैं। इस कीमती समय को क्या करोगे, टीवी यूट्यूब और गपशप में समय बर्बाद मत करो,  इस समय को पढ़ने में व्यतीत करें। पढ़ना आपके ज्ञान का प्रवेश द्वार है, जब आपके पास ज्ञान होता है, तो आपकी सोचने की प्रक्रिया बदल जाती है, बड़े काम करने की आपकी क्षमता बढ़ जाती है और फिर आप डॉ. संदीप मारवाहा या डॉक्टर डीआर कार्तिकेयन और यहां बैठे कई अन्य लोगों जैसे व्यक्ति बन जाते हैं जिन्होंने अपनी उत्कृष्टता का दावा किया है। पढ़ो, पढ़ो और पढ़ो, यही वह...

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

Image
शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने हाल ही में प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री संग्रहालय में एक भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया, जिसमें 60 विशिष्ट व्यक्तियों को उनके विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए ऑनोरिस कॉज़ा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें ग्रीन इनिशिएटिव्स के लिए एक विशेष ऑनोरिस कॉज़ा पुरस्कार भी शामिल था। यह आयोजन यूनिवर्सिटी के मिशन का प्रमाण था, जो विचारशील नेताओं, नवप्रवर्तकों और समाज में सकारात्मक प्रभाव डालने वाले परिवर्तनकारी व्यक्तियों को पहचान देने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों के तहत, यूनिवर्सिटी ने "ड्रोन: रेवोल्यूशनाइज़िंग टुमॉरो" की दूरदर्शी टैगलाइन के साथ ड्रोन टेक्नोलॉजी में उत्कृष्टता प्रमाणपत्र भी प्रदान किए। इन प्रतिष्ठित प्रमाणपत्रों से उन प्रमुख ड्रोन उद्यमियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जिससे तकनीकी नवाचार को पहचान देने की यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता और भी मजबूत हुई। ट्रांसपर्सनल लीडरशिप प्रोग्राम की घोषणा एक महत्वपूर्ण घोषणा के तहत,...

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

Image
दिल्ली- व्यापारियों से अपील मतदान करके आए खरीदारों को व्यापारी डिस्काउंट दे - FESTA  दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सदर बाजार में फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड एसोसिएशन की ओर से चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा व अध्यक्ष श्री राकेश यादव ने आगामी 5 फरवरी को मतदान के मद्देनज़र सदर बाजार की सभी मार्केट बंद रखने का एलान किया । साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों व कर्मचारियों से अपील की कि वह अपने परिवार सहित मतदान करके अपना कर्तव्य निभाएँ तथा दिल्ली को एक नई दिशा देने में अपना योगदान दें।। पम्मा व राकेश यादव सदर बाजार के सभी व्यापारियों से अपील की वह 6 फरवरी को अपनी दुकानों पर जो भी मतदान करके आया हो उसको 5% तक डिस्काउंट दे जिसमें लोगों को मतदान के प्रति जागरूकता  बढ़े । तथा लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान कर सकें । रिपोर्ट- सुनीत नरूला

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

Image
दिल्ली- होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएमएआई) का स्वर्ण जयंती वर्ष है, होम्योपैथिक डॉक्टरों का सबसे बड़ा संघ, यह बताते हुए गर्व महसूस करता है कि इस शुभ वर्ष में डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो होम्योपैथी के माध्यम से मानवता के लिए उनकी समर्पित सामाजिक सेवा के सम्मान में एचएमएआई के आजीवन सदस्य भी हैं, महासचिव डॉ. ए.के. गुप्ता ने कहा। नागपुर के डॉ. विलास डांगरे को एक ऐसे डॉक्टर के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने उल्लेखनीय अनुशासन और समर्पण का जीवन जिया है। 1954 में चंदुरबाजार के एक छोटे से कस्बे में जन्मे, बहुत कम लोगों ने सोचा होगा कि दुनिया पर उनका इतना गहरा प्रभाव पड़ेगा। डॉ. डांगरे ने नागपुर होम्योपैथिक कॉलेज से डिग्री हासिल की। ऐसे समय में जब आधुनिक चिकित्सा शिक्षा का बहुत महत्व था, डॉ. डांगरे ने सेवा की गहरी भावना से प्रेरित होकर एक अलग रास्ता चुना। उन्होंने होम्योपैथी को पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनाया और इसकी स्थिति को ऊपर उठाने में मदद की। कई एलोपैथिक डॉक्टर, जब अपने मरीजों के लिए समाधान खोजने में असमर्थ होते हैं, तो बड़ी उ...

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

Image
फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा व अध्यक्ष राकेश यादव की अध्यक्षता में यमुना जी की  अविरलता और निर्मलता के लिए यमुना भिक्षु रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में सदर बाजार में भिक्षाटन महायज्ञ आयोजित हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों से गणमान्यजन शामिल हुए और यमुना शुद्धिकरण के इस संकल्प को समर्थन दिया। इस अवसर पर श्री रविशंकर तिवारी जी ने फेडरेशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा, अध्यक्ष राकेश यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंदर महेंद्रु, राजकुमार गुप्ता, महासचिव कमल कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल से उपकोषाध्यक्ष गोपाल ग्रोवर, व्यापारी नेता वरिंदर सिंह, नरेंद्र गुप्ता, राजीव सोहर, कुलदीप सिंह, सुनील पुरी, मुकेश शर्मा, अभय सभरवाल, तरुण सोनी सहित अनेक व्यापारियों ने यमुना जी की सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा व राकेश यादव ने कहा बड़े दुख की बात है बड़ी दुख की बातें दिल्ली के पानी व हवा जिस प्रकार खराब होती जा रही है यह लोगों की बीमारी का कारण बनता जा रहा है जिसमें बच्चे क्या...

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

Image
दिल्ली- पंजाबी बाग क्लब के प्रधान, गुर नानक पब्लिक स्कूल पंजाबी बाग दिल्ली के अध्यक्ष तथा अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी सरदार गुरिंदर पाल सिह राजू के सुपुत्र विवेक सिह कोचर जो कि पिछले दिन ही गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती थे और वहां उनकी मृत्यु हो गई वह बहुत ही नेक दिल इंसान ये उनकी मृत्यु से कई संस्थाओं को कभी ना पूरा होने वाली क्षति हुई जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती । सरदार विवेक सिंह कोचर का अंतिम संस्कार पंजाबी बाग के शमशान घाट में किया गया । गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब के लक्की शाह कणाजारा हाल में अंतिम अरदास की रसम की गई । अंतिम अरदास में अपनी श्रद्धांजलि देने के लिए देश भर से जानी-मानी हस्तियां बाबा बचन सिंह जी (कार सेवा वाले ), महत करनेजीत सिंह ( जमनानगर), जगदीप सिंह काहलो जनरल सकतार दिल्ली से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ). हरमीत सिह कालका (प्रधान दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी । मनजिंदर सिंह सिरसा (भाजपा नेता ) ए. पी. आहूजा. अर्जपाल सिद्ध धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक संस्थाओं के अलावा और भी अन्य संस्थाओं से शोक संदेश मिले । इसके अलावा प्रधानमंत्री के दफ्तर से शोक पत्र ...