अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ के संस्थापक महाराजा सल्हीय सिंह की 12वॉ मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया

29 नवंबर, 2018

हरदोई |अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट भारत के तत्वाधान में संडीला संस्थापक महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी का 12वां मूर्ति स्थापना दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अर्कवंशी समाज के मनोज अर्कवंशी एवं बादल सिंह अर्कवंशी द्वारा पद यात्रा करके नानामऊ घाट से लाए गए पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। सर्वप्रथम भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डॉक्टर जीवन सिंह अर्कवंशी,इंजीनियर आर.ए.सिंह , ओम प्रकाश अर्कवंशी जी ने संयुक्त रूप  में महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया/ तत्पश्चात अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ/ ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी. सिंह अर्कवंशी ने महाराजा  सल्हीय सिंह  अर्कवंशी के चरणों में नमन करते हुए अर्कवंशी समाज के उत्थान के लिए ईश्वर से आशीर्वाद की मंगल कामना व्यक्त की। श्री सिंह ने एकजुटता की अपील करते हुए  समाज के सभी बुद्धिजीवी बुजुर्गों, मार्गदर्शको से ईर्ष्या और एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृत्ति एवं ब्यसन त्यागने का संकल्प दोहराया और संगठन को अत्याधिक मजबूत करने पर विशेष बल दिया। समारोह को प्रमुख रूप से परसराम अर्कवंशी, भानु प्रताप , ओम प्रकाश अर्कवंशी, सर्बेश अर्कवंशी, भीमसेन अर्कवंशी, मनोज अर्कवंशी, चंद्र प्रकाश सूर्यवंशी, रामेंद्र कुमार अर्कवंशी ,रामचंद्र अर्कवंशी, रामनरेश आर्य, के के सिंह अर्कवंशी आदि ने संबोधित किया। समारोह का संचालन यदुनाथ सिंह अर्कवंशी द्वारा किया गया, जिसने हजारों की संख्या में अर्कवंशी बंधु मौजूद रहे। अंत में ओमप्रकाश अर्कवंशी ने दूरदराज क्षेत्रों से आए हुए सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया |

रिपोर्ट :आशीष सिंह

Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

मोबाइल चोरो का गढ़ बना लोनी गोलचक्कर चौराहा, पुलिस बूथ व सीसीटीवी कैमरे से सामने बेखौफ देते है वारदात को अंजाम ।

शिवसेना के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

विजय दशमी पर भारतीय कश्यप सेना के प्रदेश प्रभारी डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा की अगुआई में किया गया शस्त्र पूजन

रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किए जाने की मांग हुई तेज समर्थन में आए कई संगठन

मुरादाबाद शिवसेना का धरना प्रदर्शन, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

संभल के हरिहर मंदिर में 300 शिवसैनिकों ने किया जलाभिषेक, प्रशासन से मंदिर मुक्त कराने की अपील