6.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त को नानकमत्ता पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

उत्तराखंड- जनपद उधमसिंहनगर पुलिस  द्वारा नशे का व्यापार करने वालों के विरुद्ध  लगातार कार्यवाही जारी है।
 "6.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त नानकमत्ता पुलिस की गिरफ्त में"
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दलीप सिंह कुंवर द्वारा नशे का व्यापार करने वाले ,अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एंव ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान  उधम सिंह नगर में लगातार जारी है।  नानकमत्ता की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26/8/2021 को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धुसरी के पास बिडौरी को जाने वाले रास्ते पर पुलिसकर्मियों को देखकर भाग रहे व्यक्ति को रोकने पर उसके द्वारा नाम पता बताने पर आनाकानी करने पर वह अपने हाथ में रखी पुड़िया को फेंकने की कोशिश करने लगा जिसे खोलकर देखा तो उक्त पन्नी में 6.65 ग्राम अवैध स्मैक (Di-acetyl Morphine) बरामद हुई, अवैध स्मैक बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति को धारा 8/22 NDPS ACT के तहत गिरफ्तार कर इसके विरुद्ध थाना नानकमत्ता पर FIR N. 222/2021, धारा 8/22 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में उक्त बरामदा स्मैक बहेड़ी क्षेत्र से लाकर नानकमत्ता क्षेत्र में नशे के आदि युवाओं को महंगे दामों पर बेचना बताया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताई गई जानकारी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा अभियुक्त को न्यायिक रिमांड हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*बरामदगी*

1. अवैध स्मैक (Di-acetyl Morphine) 6.65 ग्राम

*नाम-पता अभियुक्त*

1. बलवीर सिंह उर्फ बीरु पुत्र मान सिंह निवासी देवकली ठेरा थाना नानकमत्ता जनपद उधमसिंहनगर

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*

1. FIRN. 76/2016 धारा 147/148/149/323/342/306/504 भादवि

2. FIRN0. 294/2020 धारा 452/323/504/506 भादवि

3. FIR N. 222/2021 धारा 8/22 NDPS ACT

*पुलिस टीम*

1. उ0नि0 नवीन बुधानी 
2. कानि 125 सुरेन्द्र सिंह
3. कानि0 343 बोविन्दर कुमार
4. कानि0 960 गिरीश मठपाल
5. कानि0 423 विनीत कुमार

Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

मोबाइल चोरो का गढ़ बना लोनी गोलचक्कर चौराहा, पुलिस बूथ व सीसीटीवी कैमरे से सामने बेखौफ देते है वारदात को अंजाम ।

शिवसेना के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

विजय दशमी पर भारतीय कश्यप सेना के प्रदेश प्रभारी डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा की अगुआई में किया गया शस्त्र पूजन

रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किए जाने की मांग हुई तेज समर्थन में आए कई संगठन

मुरादाबाद शिवसेना का धरना प्रदर्शन, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी